द्वाराहाट से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां राजकीय इन्टर कालेज बग्वालीपोखर में शनिवार को विद्यालय का नाम शहीद कुन्दन सिंह भंडारी के नाम से हो गया है। जिस पर यहां भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
शहीद के बलिदान को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की-
जिसमें उद्घाटन अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि गोविन्द सिंह भण्डारी व मोहनी देवी,विशिष्ट अतिथि विधायक मदन सिंह बिष्ट तथा पलायन आयोग के सदस्य अनिल शाही रहे। इस अवसर पर शहीद कुन्दन सिंह भंडारी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुये उनके बलिदान को याद किया गया।
अदम्य साहस के साथ लड़ते हुए दी अपने प्राणों की आहुति-
बग्वालीपोखर के ग्राम पंचायत भंडरगांव निवासी शहीद कुन्दन सिंह भंडारी का जन्म 8 अगस्त 1973 को मोहनी देवी, गोविन्द सिंह भंडारी के घर हुआ। यह चार भाई तीन बहन थे। जिसमें से शहीद कुन्दन तीसरे नम्बर के थे। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा प्राइमरी पाठशाला बग्वालीपोखर से हुई। उसके बाद उन्होंने कक्षा 6 से 12वीं तक इसी विद्यालय से पढ़ाई की थी। 12 अक्टूबर 1992 को वे कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए। 1997 मे कश्मीर के कुपवाड़ा में ऑपरेशन रक्षक में अपनी ड्युटी में तैनात थे। तभी आतंकवादियों ने घात लगाकर भारतीय सेना पर हमला बोल दिया था। इस हमले के दौरान अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए आतंकवादियों से मुठभेड़ में अदम्य साहस के साथ लड़ते-लड़ते उन्होंने अपने प्राणों की आहूति दी थी। राज्य सरकार ने शहीद के बलिदान को देखते हुए इस विद्यालय का नाम पर शहीद कुन्दन सिंह भंडारी राजकीय आदर्श इंटरमीडिएट कालेज बग्वालीपोखर रखा है।
भारी संख्या में मौजूद रहे लोग-
समारोह में पूर्व सैनिक लीग बग्वालीपोखर अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी व पदाधिकारीगण, व्यापार मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ व्यापारी मोहन भण्डारी, प्रधान रमेश बोरा, प्रमोद जोशी, जगत सिंह भण्डारी सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
यह लोग रहें मौजूद-
इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण शर्मा. प्रधानाचार्य मनोज कुमार अग्रवाल, सेवानिवृत्त कमाडेंट तारा दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।