नैनीताल: आज शाम से छोटे वाहनों के लिए खुलेगा भवाली मार्ग

नैनीताल‌ से जुड़ी खबर सामने आई है। आज नैनीताल भवाली रोड मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

भवाली रोड छोटे वाहनों के लिए खुला-

दरअसल बीती 29 जुलाई को पाइंस के समीप सड़क का लगभग 50 मीटर हिस्सा टूटकर खाई में गिर गया था। इस वजह से मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई थी। जिसके बाद अब लोनिवि ने पोकलैंड मशीन से पहाड़ी काटकर रास्ता बना दिया है। आज शाम से सड़क छोटे वाहनों के लिए खोल दी जाएगी। लेकिन अभी बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। जिस पर काम चल रहा है।