अधिक शराब का सेवन युवाओं के लिए है खतरा, तो इस उम्र के लोगों को मिलते हैं लाभ- शोध में खुलासा

शराब हमारे शरीर और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक होती है। इससे हमें बहुत सी बीमारियां घेर लेती है। अब इसी से जुड़ी खबर सामने आई है।

शराब के सेवन पर शोध-

वाशिंगटन में ‘लांसेट’ की एक खोज में यह पता चला है कि युवाओं को अधिक शराब पीने के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन बुजुर्गों में यह समस्या ज्यादा नहीं है। जिसमें कहा गया है कि युवाओं को ज्यादा उम्र वालों की तुलना में शराब के सेवन से अधिक स्वास्थ्य जोखिम का सामना करना पड़ता है।

युवाओं के लिए खतरा है शराब-

शोध में कहा गया है कि अगर कोई गंभीर बीमारी ना हो तो 40 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्कों को कम मात्रा में शराब के सेवन से कुछ लाभ मिल सकते हैं। ऐसे में इस समूह को हृदय रोग, हृदयाघात और मधुमेह का जोखिम कम होता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि हर क्षेत्र में, असुरक्षित मात्रा में शराब पीने वाली आबादी का सबसे बड़ा वर्ग 15-39 साल के आयु वर्ग के पुरुष थे और इस आयु वर्ग के लोगों को शराब पीने से कोई स्वास्थ्य लाभ नहीं होता बल्कि कई स्वास्थ्य जोखिम होते हैं।