देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश दुनिया में कहर बरसाने वाले कोरोना वायरस के बाद नये वायरस का खतरा बताया जा रहा है।
WHO की चेतावनी
इस संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने दुनिया को चेतावनी दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि मौसम के जरूरत से ज्यादा गर्म होने के कारण डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारी का खतरा बढ़ सकता है साथ ही अल नीनो की चार साल बाद वापसी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कहा जा रहा है कि इससे दुनिया भर में बेहद गर्म मौसम और कृषि व्यवधान का खतरा मंडरान लगा है। दरअसल, उष्ण कटिबंधीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्री तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में आये बदलाव को एल नीनो कहा जाता है जो पूरे विश्व के मौसम को अस्त-व्यस्त कर देता है। यह बार-बार घटित होने वाली मौसमी घटना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह चेतावनी दी है कि संक्रमण देश के हेल्थ सिस्टम पर काफी ज्यादा बर्डन डाल सकता है। इससे एक साथ कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ेगा।