आम आदमी पर मंहगाई की मार पड़ रही है। कुछ न कुछ मंहगा होने से आम आदमी की जेब पर इसका काफी असर पड़ता है। वहीं अब रसोई के बजट में महंगे टमाटर ने लोगों के खाने के स्वाद को फीका कर दिया है।
टमाटर के भाव में उछाल
गर्मी के मौसम की वजह से सब्जियों की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसमें टमाटर के दामों में इजाफा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय टमाटर का भाव दोगुना हो गया है। खुदरा भाव में टमाटर का भाव 80 रुपये से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसके अलावा होलसेल मार्केट में टमाटर का बाव 30-35 रुपये प्रति किलो से बढ़कर अब 65-70 रुपये प्रति किलो हो गया है। सिर्फ 20-25 रुपये किलो बिकने वाले टमाटर का भाव अब मार्केट में 120 रुपये प्रति किलो के भाव तक पहुंच गया है। टमाटर 120, धनिया 200, हरी मिर्च 80, फूलगोभी 80, पत्ता गोभी 60, मेथी 80, पालक 40 और टिंडा 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सभी सब्जियों के दाम पहुंच से बाहर होने के कारण गृहिणियां का रसोई का बजट बिगड़ गया है। टमाटर के साथ ही कई और सब्जियों के भाव भी बढ़ गए हैं। जिसने आम आदमी की परेशानियां बढ़ा दी है।
जानें कीमतों में क्यों आई तेजी
रिपोर्ट्स के मुताबिक टमाटर की कीमतों में इजाफा कई वजह से हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारिश के मौसस में हुई देरी और ज्यादा गर्मी पड़ने की वजह से टमाटर की कीमतों में इजाफा होना बताया जा रहा है। इसके अलावा किसानों की खेती की तरफ कम हो रही रुचि का असर भी फसल और उसकी कीमतों पर देखने को मिल रहा है।