देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जून का महीना है। ऐसी में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है।
लू और भीषण गर्मी का प्रकोप
वहीं यूपी के बलिया में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। जिसमें लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां जिला अस्पताल में हीट वेव की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। यहां 15 जून को 23 मौतें हुईं तो वही 16 जून को 21 जबकि 17 जून को 11 मौतें हुई। इसमें सबसे ज्यादा बुजुर्ग शामिल हैं। बलिया में जिस तरीके से हीट वेव और हीट स्ट्रोक की वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है और जिला प्रशासन ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।