Disney+Hotstar ने यूजर्स को दी यह सुविधा, फ्री में देख सकेंगे वर्ल्ड कप 2023, जानें

क्रिकेट के फैंस पूरी दुनिया में है। क्रिकेट के लिए लोगों में काफी दीवानगी होती है। इससे जुड़ी खबर हम आपके सामने लाए हैं। डिजनी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) ने अपने यूजर्स को खुशखबरी दी है।

यूजर्स के लिए खुशखबरी

इस ऐप ने तय किया है कि वह आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) और एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के मुकाबले अपने मोबाइल यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध कराएगी। जी हां मोबाइल ऐप डिजनी प्लस हॉटस्टार ने फैसला किया है कि वह इन प्रीमियर टूर्नामेंट्स के लिए अपने उपभोक्ताओं को मुफ्त में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के मुताबिक वह अपना इकोसिस्टम बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाने जा रही है।