देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंदन दौरे पर पंहुचे है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी का किया स्वागत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन्वेस्टर समिट में शामिल होने लंदन पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन पहुंचने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का प्रवासी भारतीयों समेत वहां रह रहे उत्तराखंड के निवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस बीच उन्हें लंदन में मंत्रोचार के साथ पूजा-पाठ करते देखा गया। वहीं उत्तराखंडी प्रवासियों ने पारंपरिक परिधान में सीएम पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी का लंदन दौरा
दरअसल लंदन में आयोजित हो रहे इन्वेस्टर समिट में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक दल लंदन रवाना हुआ था। बताया जा रहा है कि सीएम धामी आज लंदन में रोड शो करेंगे, जिसका उद्देश्य निवेशकों का ध्यान उत्तराखंड में निवेश के लिए खींचना होगा।