Chandrayaan-3 : कल चंद्रयान-3 के लिए बड़ा दिन, लगाएगा बड़ी छलांग, जानें क्या है खास

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। चंद्रयान-3 से जुड़ी खबर है। कल 14 अगस्त चंद्रयान-3 के लिए बड़ा दिन है. इसरो चंद्रयान-3 को सुबह करीब 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच चंद्रमा की निचली कक्षा में भेजेगा।

चांद के सीने में उतरने के लिए तैयारी तेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिशन के आगे बढ़ने के साथ ही चंद्रयान-3 की कक्षा को धीरे-धीरे कम करने और इसकी स्थिति चंद्र ध्रुवों के ऊपर करने के लिए इसरो सिलसिलेवार कवायद कर रहा है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) का चंद्रयान-3 चांद के सीने पर हिंदुस्तान का तिरंगा लहराने के बेहद करीब पहुंच चुका है। फिलहाल यह चंद्रमा के चक्कर 174 km x 1437 km के ऑर्बिट में काट रहा है। वैज्ञानिक बेंगलुरु में बैठकर मैनूवर को अंजाम देंगे। कल का दिन बेहद खास होने वाला है।

23 अगस्त को लैंड करने की उम्मीद

इसके साथ ही चंद्रमा पर जाने वाले गिने-चुने देशों में शामिल होने वाले मुल्कों की कतार में शामिल होने के लिए भारत एक कदम और आगे बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रयान-3 चांद की कक्षा में पहुंच गया है। उसके बाद भी इसको कई मैनुअर करेगा। 17 अगस्त को लैंडिंग मॉड्यूल को करीब 100 किमी की ऊंचाई पर ले जाकर अलग किया जाएगा। इसके बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा के सीने पर 23 अगस्त को लैंड करेगा। लैंडर चंद्रमा की सतह से लगभग 100 किमी की ऊंचाई से चंद्रमा पर उतरेगा। दरअसल चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान (Chandrayaan 3) को भारत के हेवी लिफ्ट रॉकेट एलवीएम3 द्वारा कॉपीबुक शैली में 14 जुलाई, 2023 को कक्षा में स्थापित किया गया था।