इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की गोली मारकर हत्या, रैली के दौरान किया हमला

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इक्वाडोर से बड़ी और दुखद खबर सामने आई है।

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की हत्या

इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की क्विटो में एक रैली में हत्या कर दी गई है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की नेशनल असेंबली के सदस्य एर्नांडो विलाविसेंशियो पर कुछ दिनों पहले यानी बीते बुधवार को उत्तरी शहर क्विटो में एक कार्यक्रम के बाद हमला किया गया। विलाविसेंशियो एक कार में बैठने वाले थे, तभी एक व्यक्ति आगे बढ़ा और उनके सिर में गोली मार दी।

राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने की मौत की पुष्टि

रिपोर्ट्स के मुताबिक इक्वाडोर में 20 अगस्त को राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। वहीं वर्तमान राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने सोशल मीडिया पर मौत की पुष्टि की। लास्सो ने कहा कि वह हत्या से “क्रोधित और स्तब्ध” थे और उन्होंने प्रतिज्ञा की कि “यह अपराध बख्शा नहीं जाएगा”।