देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मोरक्को के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बीते शुक्रवार (8 सितंबर) की देर रात को 6.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया।
मोरक्को में आया भयंकर भूकंप
इस भूकंप में कई लोगों की जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां देर रात को 6.8 तीव्रता के जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसमें मरने वालों संख्या में इजाफा हो गया है। अब तक 2000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि इससे अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के बाद चंद सेकंड में ही हर तरफ चीख पुकार मच गई। हर कोई जिंदगी बचाने के लिए भागता नजर आया। जिसे जहां जगह मिला, वहीं जान बचाता हुआ नजर आया। भूकंप के झटकों के बाद पिछले कई घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। कंक्रीट के मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है, लेकिन ज्यादातर मलबे से सिर्फ लाशें निकल रही हैं।