देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मोरक्को के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बीते कल शुक्रवार (8 सितंबर) की देर रात को 6.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया।
मोरक्को में आया भयंकर भूकंप
इस भूकंप में कई लोगों की जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां देर रात को 6.8 तीव्रता के जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें अब तक कम से कम 632 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। स्थानीय अधिकारियों की आशंका है कि ये संख्या बढ़ भी सकती है। वहीं, 329 लोग घायल हो गए हैं। कई इमारतें ज़मींदोज़ हो गईं और लोगों को अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़ कर भागना पड़ा। यह भूकंप के झटके रात के करीब 11:11 बजे महसूस किए गए। इस भूकंप के झटके का एपीसेंटर मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था। भारतीय समय अनुसार भूकंप सुबह के 3.41 बजे आया। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक यह 120 सालों में उत्तरी अफ्रीका में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है।
भूकंप से नुकसान की खबर
एक विडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इस वीडियो के मुताबिक भूकंप की झटके की वजह से मलबा संकरी गलियों में बिखरा पड़ा था और लोगों के घरों के सामान अलमारियों से गिर गया। भूकंप की तीव्रता को लेकर यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने शुरुआती आंकड़े पेश किए, जिसको लेकर उन्होंने आर्थिक नुकसान को दर्शाने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। लोगों को मलबे से निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में भूकंप से हुए नुकसान पर दुख जताया है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि मोरक्को में भूकंप की वजह से हुई जनहानि से बहुत दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के साथ हैं। जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं।इस कठिन समय में भारत मोरक्को को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।