यूजर्स को Instagram‌ और Facebook में मिलेगी ब्लू टिक की सुविधा, खर्च करने होंगे इतने रूपए, जानें

आज के समय में सोशल मीडिया का काफी क्रेज बढ़ गया है। युवाओं से लेकर बुजुर्ग इसका काफी इस्तेमाल करते हैं। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Instagram-Facebook सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

वेरिफिकेशन की मिलेगी सुविधा

इससे जुड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Meta ने भारत में पेड वेरिफिकेशन सर्विस की शुरुआत कर दी है जिसके बाद अब यूजर्स को मेटा ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने के लिए पैसे चुकाने पड़ेंगे। इससे पहले Twitter का पेड वेरिफिकेशन कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ है जिसके बाद अब इस्टाग्राम और फेसबुक पर भी ब्लू वेरिफिकेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।

इतने रूपए करने पड़ेंगे खर्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में आईओएस और एंड्रॉयड App के लिए यूजर्स को 699 रुपये हर महीने चुकाने पड़ेंगे। वहीं वेब पर इन ऐप्स का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को हर महीने 599 रुपये खर्च करने पड़ेंगे और तब जाकर उन्हें ब्लू टिक दिया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को सरकार की आईडी का इस्तेमाल करना पड़ेगा और तब जाकर उन्हें ब्लू टिक दे दिया जाएगा। पैसे खर्च करने के बाद आपको कंपनी की तरफ से काफी सारी सर्विसेज भी ऑफर की जाएंगी जो आपके एक्सपीरियंस को बदल कर रख देंगी।