एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 जारी, यहां देखें देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट, आईआईटी रूड़की को मिला यह स्थान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत सरकार की ओर से एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 जारी की गई है।

जारी हुई लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके तहत देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में आईआईटी मद्रास देश का टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट बना है। दूसरा स्थान आईआईटी दिल्ली ने हासिल किया है। वहीं तीसरा स्थान आईआईटी बॉम्बे को मिला है। आईआईटी रुड़की, उत्तराखंड को छठा स्थान मिला है। NIRF की रैंकिंग कुल 17 कैटेगरी में जारी की गई है, जिसमें ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, रिसर्च संस्थान, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, डेंटल, लॉ, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, एग्रीकल्चर एंड अलायड सेक्टर, इनोवेशन ओपन यूनिवर्सिटी, स्किल यूनिवर्सिटी, स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी और सस्टेनेबिलिटी (एसडीजी) शामिल हैं।

देखें भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज

रैंक 1: आईआईटी-मद्रास, तमिलनाडु
रैंक 2: आईआईटी दिल्ली, दिल्ली
रैंक 3: आईआईटी-बॉम्बे, महाराष्ट्र
रैंक 4: आईआईटी-कानपुर, उत्तर प्रदेश
रैंक 5: आईआईटी-खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
रैंक 6 आईआईटी रुड़की, उत्तराखंड
रैंक 7: आईआईटी-हैदराबाद, तेलंगाना
रैंक 8: आईआईटी-गुवाहाटी, असम
रैंक 9: एन. आई. टी. तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु
रैंक 10: आईआईटी-बनारस, यूपी