देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वर्ष 2026 के लिए ‘साहित्य के नोबेल पुरस्कार’ की घोषणा कर दी गई है। स्वीडिश अकादमी द्वारा स्टॉकहोम में यह घोषणा की गई।
की घोषणा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वीडिश अकादमी ने 8 अक्टूबर 2026 को प्रसिद्ध कनाडाई कवयित्री और निबंधकार ऐनी कार्सन को इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। स्वीडिश अकादमी के अनुसार, ऐनी कार्सन को यह सम्मान उनकी साहसिक और अभिनव साहित्यिक कृतियों के लिए दिया गया है। उनकी रचनाएं शास्त्रीय परंपरा के साथ रचनात्मक संवाद स्थापित करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूपों का सृजन करती हैं। इस सम्मान के तहत उन्हें 1 करोड़ 20 लाख स्वीडिश क्रोनर, एक स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
ऐनी कार्सन की प्रमुख रचनाएँ
साहित्य जगत में ऐनी कार्सन की कई कालजयी कृतियाँ प्रसिद्ध हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
• ’ऑटोबायोग्राफी ऑफ रेड’ (Autobiography of Red)
• ’द ब्यूटी ऑफ द हस्बैंड’ (The Beauty of the Husband)
• ’नॉक्स’ (Nox)
• ’फ्लोट’ (Float)