चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की हुई घोषणा, मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन साकागुची को मिलेगा नोबेल सम्मान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सोमवार से वर्ष 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुरू हो गई है। जिसमें सोमवार को चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा हुई है।

इन्हें मिलेगा चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टॉकहोम के कारोलिंस्का संस्थान में एक समिति द्वारा इस पुरस्कार की घोषणा की गई है। फिजियोलॉजी और मेडिसिन के क्षेत्र में मानवता को फायदा पहुंचाने के लिए तीन लोगों को यह पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। इसमें नोबेल अथॉरिटी के मुताबिक, इस बार ये पुरस्कार मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोल साकागुजी को को नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। अथॉरिटी ने बताया कि इन तीनों को ये पुरस्कार प्रतिरक्षा सहिष्णुता से संबंधित उनकी खोजों के लिए दिया जाएगा।

पुरस्कारों की घोषणा

रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों को 10 दिसंबर को एक समारोह में औपचारिक रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिसे आधिकारिक तौर पर फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है। इसके अलावा मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरूवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। वहीं नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी।