आज 07 नवंबर 2026 है। आज काली चौदस है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर काली चौदस मनाई जाती है। इस बार यह पर्व 7 नवंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर मां काली, हनुमान जी और यमराज की पूजा-अर्चना का विधान है। काली चौदस पांच दिवसीय महापर्व
का दूसरा दिन होता है।
खास है महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काली चौदस बुरी शक्तियों और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा का प्रतीक है। इस दिन मां दुर्गा के उग्र स्वरूप देवी कालरात्रि की आराधना की जाती है। मान्यता है कि देवी अपने भक्तों को भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों से बचाती हैं। इस दिन लोग घर में दीपक जलाते हैं और मां से परिवार की सुख-समृद्धि, सुरक्षा तथा खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।
जानें शुभ मुहूर्त
हिन्दू पंचांग के अनुसार, काली चौदस पर पूजा का शुभ मुहूर्त 7 नवंबर की रात 11:41 बजे से 8 नवंबर की रात 12:33 बजे तक है। जब चतुर्दशी तिथि रात्रि में प्रदोष काल और निशिथ काल (मध्यरात्रि) में व्याप्त होती है, तब महाकाली की यह विशेष पूजा संपन्न की जाती है।
चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 07 नवंबर 2026 (शनिवार)- सुबह 10:47 बजे से
चतुर्दशी तिथि समाप्त: 08 नवंबर 2026 (रविवार)- सुबह 11:27 बजे तक
काली चौदस निशिथ काल (पूजा मुहूर्त): 07 नवंबर की मध्यरात्रि 11:39 बजे से 08 नवंबर की रात 12:31 बजे तक रहेगा।