21 नवंबर: राष्ट्रीय हेलो दिवस आज, संवाद और शांति को बढ़ावा देना खास उद्देश्य

आज 21 नवंबर 2025 है। आज राष्ट्रीय हेलो दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय हेलो दिवस, जिसे विश्व हैलो दिवस के नाम से भी जाना जाता है, हर साल 21 नवंबर को मनाया जाता है।

जानें इसके बारे में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआत 1973 में ब्रायन मैककॉर्मैक ने की थी, जिसका उद्देश्य संवाद और शांति को बढ़ावा देना है। इस दिन कम से कम 10 लोगों से हैलो कहने को प्रोत्साहित किया जाता है। इस दिवस की स्थापना 1973 में मिस्र और इज़राइल के बीच हुए योम किप्पुर युद्ध के बाद हुई थी। इसका उद्देश्य विश्व नेताओं को संघर्ष सुलझाने के लिए बल प्रयोग के बजाय संवाद का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना था। यह व्यक्तिगत संवाद के माध्यम से शांति और समझ को बढ़ावा देने का दिन है।