आज 29 नवंबर 2024 है। आज मासिक शिवरात्रि है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव ज्योतिर्लिंग रूप में प्रकट हुए थे। इसलिए हर महीने की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
जानें शुभ मुहूर्त
इस बार मार्गशीर्ष मास की मासिक शिवरात्रि का व्रत नवंबर 2024 में किया जाएगा। जो आज 29 नवंबर को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 29 नवंबर, शुक्रवार की सुबह 08 बजकर 40 मिनिट से शुरू होगी, जो 30 नवंबर, शनिवार की सुबह 10 बजकर 30 मिनिट तक रहेगी। मासिक शिवरात्रि व्रत में महादेव की पूजा रात में की जाती है, इसलिए ये व्रत 29 नवंबर, शुक्रवार को किया जाएगा।
यह रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त
भगवान शिव की पूजा रात्रि के चारों प्रहर में की जाती है। जिसमें आज रात का प्रथम प्रहर शाम 6 से रात 9 बजे तक रहेगा। य प्रथम पूजा इस प्रहर में करें।
दूसरे प्रहर की पूजा रात 9 से 12 बजे के बीच करें। तीसरे प्रहर की पूजा रात 12 से 3 बजे के बीच करें। चौथे और अंतिम प्रहर की पूजा तड़के 3 बजे से सुबह 6 बजे के बीच करें।
जानें पूजन विधि
आज मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करें। उसके बाद सफेद वस्त्र धारण करके शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ‘ऊं नम: शिवाय’ का जाप करें। शिव पुराण में, मासिक शिवरात्रि में चारों पहर में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने का विधान है। सुबह गंगाजल से, दोपहर में दूध से, शाम को दही और रात में शहद और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इस दिन व्रत करने वालों को शिव पुराण या शिवाष्टक का पाठ अवश्य करे। पूजा का समापन शिव आरती के साथ करें।