देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना के तीन नए युद्धपोत – INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया है।
21वीं सदी की नौसेना को सशक्त करने की तरफ हम एक बड़ा कदम उठा रहे- पीएम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड पहुंचे। मुंबई पहुंचने पर पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया है। इस मौके पर पीएम ने कहा कि “नेवी का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह तीनों युद्धपोत मेड इन इंडिया है। जो देश की सुरक्षा को नई ताकत देगा। इससे पूरे क्षेत्र को आतंकवाद, ड्रग तस्करी से बचाया जा सकेगा।”
जानें इनकी खासियतें
⛴️⛴️आईएनएस सूरत देश का सबसे आधुनिक विध्वंसक है। यह पी15बी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर प्रोजेक्ट का चौथा युद्धपोत है। इसमें 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है। जो दुनिया के सबसे बड़े और उन्नत विध्वंसक जहाजों में से एक है।
⛴️⛴️आईएनएस नीलगिरी 17ए स्टेल्थ फ्रिगेट प्रोजेक्ट का पहला युद्धपोत है। इसे समुद्र में लंबे समय तक रहने तथा स्टेल्थ क्षमता के साथ डिजाइन किया गया है। इसे भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है। यह जहाज स्टेल्थ तकनीक से लैस है, जिससे इसे दुश्मन के रडार पर पकड़ पाना मुश्किल है।
⛴️⛴️आईएनएस वाग्शीर’ नौसेना के समुद्री बेड़े में इजाफा करने के लिए जहाज-पनडुब्बी निर्माण की चल रही परियोजना पी-75 के तहत निर्मित छठी स्कॉर्पीन पनडुब्बी है। यह अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों और टॉरपीडो से लैस है, जो इसे समुद्र के अंदर एक खतरनाक योद्धा बनाते हैं। साथ ही यह दुश्मन के जहाजों और पनडुब्बियों को चुपके से निशाना बनाने में सक्षम है।