01 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आज, वृद्धजनों का करें सम्मान, समाज को‌ मजबूत बनाने में है खास योगदान

आज 01 अक्टूबर 2025 है। आज अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। आज‌ 1 अक्टूबर को मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है।

खास है महत्व

इस अवसर पर विश्व भर में लोग वृद्ध लोगों के समक्ष आने वाले अवसरों और चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा वृद्ध लोगों के समक्ष आने वाली कठिनाइयों का समाधान करने के लिए व्यापक समुदाय को संगठित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस‌ मनाते हैं। वृद्धजन हमारे समुदायों और आस-पड़ोस को मज़बूत बनाने में एक अभिन्न भूमिका निभाते हैं; कार्यकर्ता, देखभालकर्ता, स्वयंसेवक, कार्यकर्ता और सामुदायिक संयोजक के रूप में। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1990 में स्थापित, यह दिन समाज में बुजुर्गों के योगदान को पहचान देता है और वृद्ध लोगों से जुड़ी समस्याओं पर जागरूकता बढ़ाता है।

जानें इसका इतिहास

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाने की शुरुआत सन् 1990 में की गई थी। विश्व में बुजुर्गों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार और अन्याय को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए 14 दिसंबर 1990 को यह निर्णय लिया गया। तब यह तय किया गया कि हर साल 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा और 1 अक्टूबर 1991 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस या अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। हालांकि इसके पहले भी बुजुर्गों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए, उनके लिए इस तरह की पहल की जा चुकी थी। सन् 1982 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा, ‘वृद्धावस्था को सुखी बनाइए’ का नारा देकर ‘सबके लिए स्वास्थ्य अभियान शुरू किया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1991 में अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस की शुरुआत के बाद 1999 को ‘अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग वर्ष’ के रूप में मनाया गया था।