आज 16 अक्टूबर 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
📗📗1788: मराठों ने शाह आलम को दिल्ली की गद्दी पर बैठाया।
📗📗1905: वायसराय लॉर्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन लागू किया गया, जिसका देशभर में कड़ा विरोध हुआ और ‘स्वदेशी आंदोलन’ की शुरुआत हुई।
📗📗1923: रॉय और वॉल्ट डिज्नी द्वारा वॉल्ट डिज्नी कंपनी की स्थापना हुई।
📗📗1939: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।
📗📗1945: संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की स्थापना हुई।
📗📗1951: पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में एक जनसभा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई।
📗📗1959: भारत में राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना हुई।
📗📗1964: चीन ने लोप नोर क्षेत्र में अपना पहला सफल परमाणु परीक्षण किया।
📗📗1968: भारतीय मूल के वैज्ञानिक डॉ. हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुई।
📗📗1978: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की।