आज 25 अक्टूबर 2026 है। आज कोजागरी व्रत है। कोजगरा पूजा, जिसे कोजगरा लक्ष्मी पूजा या शरद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, आश्विन माह की पूर्णिमा की रात मनाई जाती है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। इस रात माता लक्ष्मी धरती पर विचरण करती है। महालक्ष्मी की पूजा करने से धन प्राप्ति होने के साथ भाग्य भी चमकता है।
जानें शुभ मुहूर्त
इस वर्ष कोजागरी पूजा रविवार, 25 अक्तूबर 2026 को मनाई जाएगी। इसे कोजागरी पूर्णिमा और बंगाली लक्ष्मी पूजा के नाम से भी जाना जाता है। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में इस पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि 25 अक्तूबर 2026 को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी और 26 अक्तूबर को सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी। निशिता काल: 25 अक्तूबर की रात 11:40 बजे से 26 अक्तूबर को रात 12:31 बजे तक रहेगा।
मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें
मां लक्ष्मी की पूजा के लिए एक छोटी चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और इस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। वहीं प्रतिमा के सामने मां लक्ष्मी को फल, लाल फूल, सिंदूर, कुमकुम, अक्षत, रोली और खीर का भोग अर्पित करें। मान्यता है कि जो कोजागर पूजा की रात अपने घर में उत्तम प्रकाश की व्यवस्था करते हैं। रात्रि जागरण करते हैं, उनके घर माता लक्ष्मी का आगमन होता है।