28 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन दिवस आज, रचनात्मकता में एनीमेशन की भूमिका व प्रभाव को उजागर करना खास उद्देश्य

आज 28 अक्टूबर 2025 है। आज अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 28 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य एनीमेशन कला का जश्न मनाना, कहानी कहने और रचनात्मकता में एनीमेशन की भूमिका को पहचानना और एनीमेशन के प्रभाव को उजागर करना है।

जानें इसके बारे में

यह दिन एनीमेशन की कला का सम्मान करने और उसके महत्व को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत 2002 में इंटरनेशनल एनिमेटेड फिल्म एसोसिएशन (ASIFA) ने की थी। इस दिन को दुनिया भर के एनीमेशन कलाकारों, तकनीशियनों और रचनाकारों को समर्पित किया गया है।  यह मनोरंजन और शिक्षा के लिए एनीमेशन की शक्ति का सम्मान करता है और कलाकारों, वैज्ञानिकों और तकनीशियनों को सम्मानित करता है जो इस कला को संभव बनाते हैं।

खास है उद्देश्य

28 अक्टूबर, 1892 को एमिल रेनॉड के थिएटर ऑप्टिक द्वारा पहली सार्वजनिक सार्वजनिक चलती छवियों के सार्वजनिक प्रदर्शन को चिह्नित करने के लिए इस तिथि को चुना गया था, जो एनीमेशन के जन्म का सम्मान करती है।