आज 30 अक्टूबर 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
📗📗1883 : स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन।
📗📗 1909 : भारत के भौतिक शास्त्री और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक होमी जहांगीर भाभा का जन्म।
📗📗1945 : भारत संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। भारत ने ब्रिटिश शासन के अंतर्गत वास्तविक राष्ट्र के रूप में इस विश्व संगठन की सदस्यता ली।
📗📗1956 : दिल्ली में अशोक होटल खुला। यह देश का पहला पांच सितारा आलीशान होटल था।
📗📗1961: रूस ने हाइड्रोजन बम में विस्फोट किया, जिसपर दुनियाभर में रोषपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।
📗📗1974 : मोहम्मद अली ने जार्ज फोरमैन को हराकर विश्व हैवीवेट बाक्सिंग खिताब जीता।
📗📗2008: गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में एक के बाद एक कई बम धमाकों में 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु।