06 अक्टूबर: विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस आज, पीड़ित व्यक्तियों के संघर्षों व उनकी प्रतिभाओं को उजागर करना खास उद्देश्य, जानें इसके कारण व लक्षण

आज 06 अक्टूबर 2025 है। आज विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 6 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन सेरेब्रल पाल्सी (CP) से पीड़ित लोगों के बारे में जागरूकता फैलाने, उनके परिवारों का समर्थन करने और समाज में अधिक समावेशिता व समान अवसरों की वकालत करने के लिए समर्पित है।

जागरूकता फैलाना जरूरी

इस दिन का उद्देश्य CP से पीड़ित व्यक्तियों के संघर्षों के साथ-साथ उनकी क्षमताओं और प्रतिभाओं को भी उजागर करना है, जिससे एक ऐसा भविष्य बनाया जा सके जिसमें उन्हें समाज में वही अधिकार और अवसर मिलें जिनके वे हकदार हैं। एक वैश्विक आंदोलन है जो 2012 में शुरू हुआ, जो समाज में समान अधिकार, पहुंच और अवसरों की वकालत करने के लिए 100 से अधिक देशों के मस्तिष्क पक्षाघात से पीड़ित व्यक्तियों को एकजुट करता है। 

जानें इसके बारे में

यह परेशानी ज्यादातर मामलों में जन्म से पहले, जन्म के समय या जन्म के कुछ समय बाद ब्रेन को हुई चोट या गड़बड़ी की वजह से होती है। सेरेब्रल पाल्सी तब होती है जब मस्तिष्क के उन हिस्सों को नुकसान पहुँचता है जो मांसपेशियों की गति को नियंत्रित करते हैं, या जब वे हिस्से अपेक्षित रूप से विकसित नहीं होते। यह बचपन में विकलांगता का एक प्रमुख कारण है। इसके लक्षण और प्रभाव व्यापक रूप से भिन्न होते हैं, और उपचार भी।

जानें इसके कारण

📍📍गर्भ में बच्चे के ब्रेन का सही तरह से न बन पाना
📍📍गर्भावस्था में किसी संक्रमण का होना
📍📍जन्म के समय ऑक्सीजन की कमी
📍📍सिर पर चोट लगना
📍📍जेनेटिक कारण

जानें इसके लक्षण

📍📍चलने में असंतुलन या परेशानी
📍📍मांसपेशियों में जकड़न या ढीलापन
📍📍बोलने, देखने या निगलने में कठिनाई
📍📍हाथ-पैर में कंपन या अजीब हरकतें
📍📍सीखने में दिक्कत या मानसिक विकास में रुकावट