देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। लोकसभा और राज्यसभा से ऑनलाइन गेमिंग बिल पास होने के बाद अब इस विधेयक को राष्ट्रपति ने भी मंजूरी दे दी है।
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरूवार को राज्यसभा में ‘ऑनलाइन खेल संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025’ को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के जवाब के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है। जिसके बाद आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऑनलाइन गेमिंग (प्रमोशन और रेग्युलेशन) बिल 2025 को मंजूरी दे दी है जिसका उद्देश्य ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना और पैसे वाले गेम्स पर रोक लगाना है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के साथ ही अब यह कानून बन गया है और इसके प्रावधान लागू हो गए हैं। यह कानून लागू होने के बाद फैंटेसी लीग, कार्ड गेम्स, ऑनलाइन लॉटरी, पोकर, रमी और सट्टेबाजी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है।
ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूरी तरह प्रतिबंध
बिल के कानून बनने पर पैसे से जुड़े सभी ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लग जाएगा। इस विधेयक में ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स को तो राहत दी गई है, वहीं ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। इस कानून के तहत ई-स्पोर्ट्स को खेल के रूप में मान्यता मिलेगी और सरकार नशे की लत और आर्थिक नुकसान जैसे खतरों को रोकने की कोशिश करेगी।