ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में भारत की स्ट्राइक में ढेर हुए इतने आतंकी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया खुलासा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में 09 ठिकानों पर हमला किया।

भारत का मिशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने मंगलवार की आधी रात को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। जिसमे भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। जिसे भारत ने  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। जिसमे 7 मई को 1:45 बजे के करीब सुरक्षाबलों ने पीओके और पाकिस्तान में आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हमला किया गया। इस हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इन ठिकानों पर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के 900 आतंकियों को निशाना बनाया गया। देश की तीनों सेनाओं ने मिलकर इस मिशन को अंजाम दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी रऊफ अजहर की मौत हो गई है। रऊफ अजहर IC-814 प्लेन हाई जैक जिसे कंधार प्लेन हाई जैक के नाम से जाना जाता है उसका मास्टरमाइंड था।

की यह जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक आज गुरूवार को सरकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। जिसमे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय हमलों में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय हमलों में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए।