पुलिस ने किच्छा में हो रही अफीम की खेती का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खेत से अफीम के 12 किलो हरे पौधे एवं दो किलो अफीम का ताजा पोस्त बरामद किया। पुलिस बरामद माल की कीमत 10 लाख रुपये बताई है।
हल्द्वानी बाईपास काली मंदिर तिराहा गोस्वामी ढाबे के पीछे एक व्यक्ति अफीम की खेती कर रहा है
पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी बाईपास काली मंदिर तिराहा गोस्वामी ढाबे के पीछे एक व्यकि अफीम की खेती कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम अशरारूल हक पुत्र नूरउल हक निवासी वार्ड 4 बताया। पुलिस ने आरोपी से लाइसेंस मांग, लेकिन वह लाइसेंस दिखाने में असमर्थ रहा।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मौके से 12 किलो अफीम के हरे पौधे एवं दो किलो ताज़ा अफीम पोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।