लॉस एंजिलिस में वर्ष 2022 के ऑस्कर पुरस्कार वितरित किए गए हैं। कोविड19 महामारी के दो साल बाद, अवार्ड शो में इस बार विभिन्न हस्तियां रेड कार्पेट पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दिखाई दीं।
विल स्मिथ बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार इस बार ट्रॉय कोस्तुर को फिल्म ‘कोडा’ में उनकी भूमिका के लिए दिया गया। वे ऑस्कर के लिए नामित होने और पुरस्कार जीतने वाले पहले बधिर पुरूष अभिनेता हैं। विल स्मिथ को फिल्म किंग रिचर्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला। विल स्मिथ ने किंग रिचर्ड के लिए अपना पहला ऑस्कर जीता।
फिल्म ड्यून ने जीते छः अवार्ड्स
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार आरियाना डि बोस को फिल्म वेस्टसाइड स्टोरी के लिए दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी, विजुअल इफेक्ट्स और साउंड के लिए फिल्म ड्यून को 3 पुरस्कार मिले हैं। इस फिल्म ने ऑस्कर 2022 में अब तक 6 कैटेगरी में पुरस्कार जीते है। गौरतलब है कि ऑस्कर 2022 के लिए ड्यून को 10 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे। इस फिल्म में टिमोथी चालमत और जेसिका फर्ग्यूसन मुख्य भूमिका में हैं।
भारत को इस बार भी मिली निराशा
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर का ऑस्कर इस बार समर ऑफ सोल ने जीता है। इस कैटेगरी में भारतीय फिल्म राइटिंग विथ फायर भी शामिल थी।