ऑस्कर विनर एक्टर ली सुन-क्युन का निधन, पैरासाइट मूवी के लिए मिली थी प्रसिद्धि

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दक्षिण कोरिया से दुखद खबर सामने आई है।

एक्टर ली सुन-क्युन की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण कोरिया के ऑस्कर विनर एक्टर ली सुन-क्युन का निधन हो गया है। दक्षिण कोरियाई एक्टर ली को पैरासाइट मूवी के लिए ऑस्कर दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरियन पुलिस के अनुसार बुधवार को सियोल के एक अज्ञात स्थान पर एक्टर ली को कार में बेहोशी की हालत में पाया गया। यह भी बताया गया है कि उनके घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। दक्षिण कोरियाई इमरजेंसी ऑफिस ने यह कंफर्म किया है कि ऑस्कर विनर एक्टर ली सुन-क्युन की मौत हो गई है।