देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते कल गुरूवार को शाम साढ़े 6 बजे राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
पद्म पुरस्कार से सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समारोह में 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण सम्मान दिया। कला के क्षेत्र में अनुभवी अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। कला के क्षेत्र में कोनिडेला चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत) को पद्म भूषण प्रदान किया। दिवंगत सत्यब्रत मुखर्जी के बेटे सुमेंद्र नाथ मुखर्जी को यह पुरस्कार सौंपा गया। मूर्तिकार ए. वेलु आनंद चारी को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया।
अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लोगों के दिया जाता है यह पुरस्कार
यह प्रतिष्ठित सम्मान अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लोगों के दिया जाता है। पद्म पुरस्कार – देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। इसमें तीन श्रेणियों में – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान प्रदान किये जाते हैं। पद्म पुरस्कार – देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। इसमें तीन श्रेणियों में – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान प्रदान किये जाते हैं।