उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी की रिहाई को लेकर आज हरिद्वार के सर्वानंद घाट से राजघाट दिल्ली के लिए पदयात्रा निकाली गई है।
निकाली पदयात्रा-
उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी (पहले का नाम वसीम रिजवी) को कुछ समय पहले हेट स्पीच मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह यात्रा योगी ज्ञाननाथ महाराज और प्रज्ञा चक्षु सन्यासी कृष्णानंद गिरी के नेतृत्व में निकाली जा रही है।
यह लोग है शामिल-
पदयात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरि, महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती, स्वामी अमृतानंद, यति सत्यदेवानंद ,स्वामी श्याम चैतन्य, स्वामी संतराम आदि शामिल हैं।