Paris Olympic 2024: सेमीफाइनल में हारी भारतीय हाॅकी टीम, अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेगी मुकाबला

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस ओलंपिक जारी है। जिसमें भारत के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ओलंपिक में अभी भारत की झोली में तीन मेडल आए हैं। जो शूटिंग में मिले हैं।

सेमीफाइनल में मिली हार

वहीं पेरिस ओलंपिक 2024 के 11वें दिन यानी मंगलवार (6 अगस्त) को भारतीय हॉकी टीम और जर्मनी के बीच मैच खेला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें भारतीय हॉकी टीम को जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल में 3-2 से हार मिली है। इस तरह भारत का स्वर्ण पदक जीतने का 44 वर्षों का इंतजार बढ़ गया।

08 अगस्त को होगा मैच

भारतीय टीम भले ही स्वर्ण पदक मुकाबले के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी, लेकिन हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम के पास कांस्य पदक जीतने का मौका रहेगा। अब भारतीय टीम को स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलना होगा. यह मैच 8 अगस्त को होगा। इसके अलावा हॉकी का फाइनल भी 8 अगस्त को ही होगा, जहां जर्मनी की टक्कर नीदरलैंड्स से होगी।