Paris Olympics 2024: भारत के खाते में आया पहला मेडल, वूमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस ओलंपिक का आगाज हो गया है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है।

जीता ब्रॉन्ज मेडल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने वूमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता। रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ कोरिया की ओ ये जिन पहले स्थान पर रही। उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। वहीं, साउथ कोरिया की ही किम येजी दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने सिल्वर मेडल जीता।

100 से ज्यादा एथलीट शामिल

पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन भारत के खाते में एक भी मेडल नहीं आया था। लेकिन पहले दिन मनु भाकर ने मेडल की आस जगाई थी। वहीं दूसरे दिन हुए फाइनल में मनु ने पदक जीता है। पेरिस ओलंपिक में भारत की ओर से 100 से ज्यादा एथलीट शामिल हैं। जो 16 खेलों के 69 मेडल इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं।