देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस ओलंपिक समापन की ओर है। भारतीय समयानुसार सोमवार, 12 अगस्त को पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन हो जाएगा। समापन समारोह रविवार देर रात 12:30 AM पर शुरू होगा।
पेरिस ओलंपिक का आज समापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह समारोह पारंपरिक तरीके से 80,000 दर्शकों के सामने ओलंपिक के मेन स्टेडियम डी फ्रांस में होगा। जिसमें समापन समारोह में ओलंपिक मशाल को औपचारिक रूप से बुझा दिया जाएगा और फिर ओलंपिक ध्वज को लॉस एंजिल्स 2028 आयोजन समिति को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। पेरिस ओलंपिक में भारत की ओर से ओलंपिक पदक विजेता पीआर श्रीजेश और मनु भाकर भारत की ओर से ध्वजवाहक की जिम्मेदारी संभालेंगे। पेरिस ओलंपिक में इस बार भारत ने कुल 6 मेडल (5 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर) जीते हैं।