देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस ओलंपिक जारी है। जिसमें भारत ने अब तक तीन मेडल जीते हैं। यह सभी मेडल निशानेबाजी में मिले हैं। भारत के युवा बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने भी अपने पहले ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि वह मेडल दिलाने से चूक गए।
ब्रॉन्ज मेडल मैच की हार पर बोले प्रकाश पादुकोण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के युवा बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन बीते कल सोमवार को पेरिस ओलंपिक-2024 में ब्रॉन्ज मेडल मैच हार गए। जिसमें उन्हें मलेशिया की जी जिया ली से हार का सामना करना पड़ा। जिस पर टीम इंडिया के कोच और महान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण भी दुखी है।
कहीं यह बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्य को सेमीफाइनल मैच में ली ने 13-21, 21-16, 21-11 से मात दी। लक्ष्य अगर इस मैच में जीत जाते तो ब्रॉन्ज मेडल जीत जाते और भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन जाते। उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों को अब अपने खेल की जिम्मेदारी लेनी होगी क्योंकि उन्हें सरकार, फेडरेशंस द्वारा हर तरह का सपोर्ट दिया जा रहा है। इस ओलंपिक में और पिछले ओलंपिक में आप संघों, सरकारों को अच्छे या बुरे प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। वह जो कर सकते थे वो उन्होंने किया। आखिर में खिलाड़ियों को ही जाकर प्रदर्शन करना है।” रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रकाश पादुकोण ने कहा है कि “मैं और विमल, लक्ष्य सेन के चौथे स्थान पर आने से खुश नहीं हैं, क्योंकि वह निश्चित तौर पर मेडल जीत सकते थे। वो यकीनन देश के लिए मेडल जीत सकते थे। कुछ लोग ऐसा जरूर कहेंगे कि एक्सेलसेन ने कहा कि लक्ष्य अगले सुपर स्टार खिलाड़ी होने वाले हैं। ये बातें मायने नहीं रखी। ” आगे कहा कि “लक्ष्य के पास पदक जीतने का मौका था। देखिए अगर वो ग्रुप मुकाबले में ही अगर जोनाथन क्रिस्टी से हार जाते तो अगर बात होती। इतनी दूर तक आकर जीत हासिल करने के बाद जब आपके पास मेडल जीतने का मौका था, आप मैच में बढ़त हासिल कर चुके थे लेकिन हार गए।“
ओलंपिक में किया शानदार प्रदर्शन
बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बुधवार, 31 जुलाई को विश्व के महान शटलर में से एक जोनाथन क्रिस्टी को 21-18, 21-12 से हराया और पुरूष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जिसके बाद भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने एसएस प्रणय को प्री क्वार्टर फाइनल में 21-12, 21-6 से हराया और पेरिस ओलंपिक 2024 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई। इसके बाद लक्ष्य सेन का सामना क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चोऊ तियेन चेन से हुआ। जिन्हें हराकर वह सेमीफाइनल में पंहुचे। एक्सेलसन ने दोनों ही गेम में 22-20, 21-14 से लक्ष्य को हराया। वहीं बीते कल सोमवार को लक्ष्य का ब्रॉन्ज मेडल मैच सोमवार (5 अगस्त) को मलेशिया के ली जी जिया के खिलाफ था, जिसमें उन्हें मलेशिया के ज़ी जिया ली (Zii Jia Lee) ने 21-13, 16-21, 11-21 से हराया। लक्ष्य ने पहला गेम बेहद आसानी से 12-13 से जीत लिया था, जिसमें उन्होंने काफी आक्रामक खेल दिखाया। मगर दूसरे गेम में उनकी कोहनी से खून बहने लगा, लक्ष्य के दाएं हाथ मे दर्द हो रहा था। दर्द के बावजूद लक्ष्य ने हिम्मत नहीं हारी और मुकाबला जारी रखा। इस कारण दूसरे गेम में उन्हें 16-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। तीसरे गेम में एक बार फिर लक्ष्य की चोट ने उन्हें परेशान किया और अंत में 11-21 से आखिरी गेम हार गये।