देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस ओलंपिक जारी है। जिसमें भारत के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
आज का मुकाबला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस ओलंपिक में आज 7 अगस्त को भारत के कई बड़े खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे।
07 अगस्त का शेड्यूल
🔰🔰एथलेटिक्स में मिक्सड मैराथन रेस वॉक इवेंट (मेडल इवेंट) – सूरज पनवार और प्रियंका गोस्वामी – भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे होगा।
🔰🔰गोल्फ महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले का पहला राउंड – अदिति अशोक और दीक्षा डागर – भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे होगा।
🔰🔰महिला टेबल टेनिस टीम इवेंट क्वार्टर फाइनल मुकाबला – भारत बनाम जर्मनी – भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे (भारत की टीम में मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ)।
🔰🔰एथलेटिक्स में पुरुष हाई जंप इवेंट का क्वालिफिकेशन – सरवेश कुशारे – भारतीय समयानुसार दोपहर 1:35 बजे, (क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 2.29 मीटर का मार्क पार करना होगा)।
🔰🔰एथलेटिक्स में महिला 100 मीटर हर्डल हीट्स – ज्योति याराजी – भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे होगा।
🔰🔰रेसलिंग में महिला 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल राउंड ऑफ 16 मैच – अंतिम पंघाल बनाम जेनेप येतगिल – भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे (यदि अंतिम इस मैच में जीतती हैं तो आज ही उनका क्वार्टर फाइनल और उसमें जीत के बाद सेमीफाइनल मैच होगा)।
🔰🔰एथलेटिक्स में पुरुष ट्रिपल जंप क्वालिफिकेशन – प्रवीण चित्रवेल और अब्दुल्ला अबूबकर – भारतीय समयानुसार रात 10:45 बजे (इस इवेंट में क्वालिफिकेशन मार्क 17.10 मीटर का फाइनल में जगह बनाने के लिए)।
🔰🔰वेटलिफ्टिंग में महिला 49 किलोग्राम कैटेगिरी मेडल इवेंट – मीराबाई चानू – भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे होगा।
🔰🔰रेसलिंग में महिला 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल गोल्ड मेडल मैच – विनेश फोगाट बनाम साराह हिलडेब्रेंडेट (यूएसए) – भारतीय समयानुसार देर रात 12:45 बजे होगा।
🔰🔰एथलेटिक्स में पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज का मेडल इवेंट – अविनाश साबले – भारतीय समयानुसार देर रात 1:13 बजे होगा।