पेरिस पैरालंपिक: भारत की झोली में आए 29 मेडल, आज भारत की पूजा ओझा पर होंगी सबकी निगाहें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस पैरालंपिक 2024 जारी है।

भारत ने जीते 29 पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। पेरिस पैरालंपिक में भारत की झोली में 29 मेडल आए हैं। भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में अब तक कुल 29 पदक जीते हैं। आज पेरिस पैरालंपिक का आखिरी दिन है और सबकी नजर भारत की पूजा ओझा पर रहेगी। साथ ही भारत ने पैरालंपिक गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया इतिहास रच दिया है। भारत के खाते में अब तक 6 गोल्ड, 10 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं।

आर्चरी में पहला गोल्ड मेडल

रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा महिला केएल1 200 मीटर (सेमीफाइनल) में उतरेंगी। देश के लिए एक मेडल और जीतर वो पदकों की संख्या 30 पहुंचा सकती हैं। अगर पूजा ओझा फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई तो भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे के बाद उनका मुकाबला होगा।