भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब के पास मलबा आने से काफी दिक्कतें बढ़ गई है। एक सप्ताह पूर्व क्वारब में हुए भूस्खलन से आवाजाही में दिक्कत आ रहीं हैं।
यात्री हो रहें परेशान
जानकारी के अनुसार अभी तक एनएच में बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही है। यात्रियों का कहना है कि उन्हें बसों में सवार होकर रानीखेत घूमते हुए अल्मोड़ा पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है। साथ ही आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही छड़ा, चमड़िया, ज्याड़ी, जौरासी, नावली, मनरसा, काकड़ीघाट, सुयालबाड़ी, खीनापानी, क्वारब में एनएच किनारे होटल, ढाबा और चाय पानी के दुकानों के संचालक परेशान हैं।