देशभर में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे है। इससे आम जनता के जेब पर असर पड़ रहा है।
पेट्रोल- डीजल के बढ़ रहे दाम-
अल्मोड़ा में पेट्रोल ने पांच माह बाद फिर शतक पार कर लिया। लगातार बढ़ोतरी के चलते बीते गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 100.47 रुपया पहुंच गई। वहीं, डीजल के दाम भी 93.95 पहुंच गये।
पेट्रोल डीजल
25 मार्च 96.58 89.96
26 मार्च 97.34 90.74
27 मार्च 97.83 91.83
28 मार्च 98.13 91.64
29 मार्च 98.91 92.34
30 मार्च 99.69 93.14
31 मार्च 100.47 93.95
पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-
पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।