फोन यूजर्स को मिले इमरजेंसी अलर्ट मैसेज, जानें इसके बारे में

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराया जाता है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देशभर के स्मार्टफोन यूजर्स को एक संदेश मिला।

यूजर्स को आया यह मैसेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भेजे गए मैसेज में लिखा था टेस्ट अलर्ट। यह एक ‘टेस्ट सेल ब्रॉडकास्ट’ मैसेज है। यह मैसेज दूरसंचार विभाग की ओर से 28 जून 2025 को जारी किया गया था, जिसका कोड #900 था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने यह संदेश देशभर में इमरजेंसी सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी (Cell Broadcast Technology) के परीक्षण के लिए भेजा। जिसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलिमेटिक्स (C-DOT) ने विकसित किया है। इसे प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़, सुनामी या अन्य खतरनाक परिस्थितियों में लोगों को तुरंत चेतावनी देने के लिए बनाया गया है।