उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में बीते कल रविवार सुबह एक हेलीकॉप्टर दुघर्टनाग्रस्त हो गया। यह हादसा गौरीकुंड क्षेत्र में त्रिजुगीनारायण नारायण के पास हुआ है। जो केदारनाथ धाम से फाटा जा रहा था। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ।
2000 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में पायलट कैप्टन राजवीर सिंह की मौत हो गई। आर्यन एविएशन के हेलिकॉप्टर के पायलट कैप्टन राजवीर के पास 10 साल सेना में हेलिकॉप्टर उड़ाने का अनुभव था। हालांकि, केदारघाटी में वे पहली बार सेवाएं दे रहे थे। कैप्टन राजवीर केदारघाटी में इसी साल आए थे। राजवीर दो महीने पहले ही जुड़वां बच्चों के पिता बने थे। फादर्स डे पर ही दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। राजवीर सिंह जयपुर के शास्त्री नगर इलाके के रहने वाले थे। उसकी पत्नी दीपिका भी पायलट है।परिवार मूल रूप से दौसा जिले के महुआ इलाके का रहने वाला है।
जताया शोक
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद चार धामयात्रा मार्ग पर हेलिकॉप्टर सेवाओं को सोमवार तक के लिए बंद कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर हेलिकॉप्टर हादसे की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना और शोक व्यक्त की। उन्होंने राज्य सरकार को केंद्र की तरफ से हर संभव सहयोग का आवश्वासन दिया।