दिनाँक 11 नवम्बर 2021 को शिकायतकर्ता द्वारा अपनी नाबालिग लड़की के दिनाँक- 27/08/2021 को घर से बिना बताये कहीं चले जाने सम्बन्धी तहरीर दी गई थी । तहरीर के आधार पर थाना नाचनी में धारा-365 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
सकुशल बरामद किया गया
पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, मामले को गम्भीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष नाचनी श्री हेम चन्द्र पन्त द्वारा गुमशुदा की बरामदगी हेतु उ0नि0 श्री कंचन कुमार पडलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी । पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए गुमशुदा को दिनाँक-23.11.2021 को रामनगर पिरुमदारा से सकुशल बरामद किया गया ।
गिरफ्तार किया गया
अभियुक्त प्रकाश राम पुत्र मोहन राम, निवासी- ग्राम देवीपुरा मालधन चौड़ थाना रामनगर जिला नैनीताल, को धारा- 363/366/376 भा0द0वि0 एवं 5/6 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत उसके घर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है ।
पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 कंचन कुमार पडलिया , कानि0 सूर्य प्रकाश,
महिला कानि0 आरती शामिल रहे ।