पिथौरागढ़ : प्रदेश संयोजक चुने जाने के बाद पिथौरागढ़ लौटे कविराज महर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में विधायक मयूख महर की अध्यक्षता में स्वागत समारोह हुआ।
कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए बधाई दी
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए बधाई दी। कविराज ने कहा कांग्रेस युवाओं को नई जिम्मेदारी देकर उन पर भरोसा जता रही है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के साथ ही विधायक महर का आभार जताया। कहा पार्टी को मजबूती देने की जिम्मेदारी से काम किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, भुवन पांडे, मथुरा दत्त देवलाल, निर्मल सौन, त्रिलोक विष्ट, गजेंद्र वल्दिया, राजेश शर्मा, गौरव महर, शंकर खड़ायत, दीपक कुंवर, बहादुर सामंत सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।