पिथौरागढ़: डाॅ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक “मिठास” का हुआ विमोचन, कुमाऊंनी गीतों का किया है सुन्दर संकलन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन, पिथौरागढ़ में डाॅ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक “मिठास” का विमोचन किया गया।

पुस्तक का किया गया विमोचन

इस मौके पर विमोचन अशोक पंत, हयात रावत, जनार्दन उप्रेती, हेम पंत, जमन बिष्ट, प्रो के सी जोशी, चारु तिवारी, नीरज पंत , भारती पंत, कमला पंत, दीपा गोबाड़ी, देव सिंह पिलखवाल, नीरज जोशै, प्रकश् पाठक, प्रकाश चंद्र चंद्रमोहन भट्ट आदि द्वारा किया गया।

इस सम्मान से किया सम्मानित

बताया कि यह पुस्तक डाॅ पाण्डेय द्वारा स्वरचित कुमाऊंनी गीतों का सुन्दर संकलन है। इससे पूर्व डाॅ पाण्डेय की 18 रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी है। 22500 वर्षीय ईसवी, विक्रमी , बांग्ला व शक संवत के सन्युक्त कलेन्दर के साथ साथ 1 महाकाव्य्, 5 गीतिकाव्य 2 निबंध, 2 मुक्तक काव्य, 3 संग्रह, 1संपादन 1 उपन्यास 2 अन्य रचनाएं सम्मिलित है। डाॅ. धाराबल्लभ पाण्डेय को बहादुर सिंह बनोला कुमाऊंनी साहित्य सेवी सम्मान से भी पुरस्कृत किया गया।