पिथौरागढ: चोट से लड़ी और बना दिया रिकॉर्ड, ऊंची माउंट यूटी कांगड़ी की चोटी फतह की

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की बेटी शीतल ने 19,914 फीट ऊंची माउंट यूटी कांगड़ी की चोटी फतह कर ली है।

माउंट यूटी कांगड़ी की चोटी फतह की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिथौरागढ़ के सिल्मोरा निवासी शीतल 2022 में गुलमर्ग में स्कीइंग प्रतियोगिता के दौरान गिरने से चोटिल हो गई थीं। इसमें उनका लिगामेंट फ्रैक्चर हो गया था। इस चोट से लड़कर शीतल ने 22 जनवरी को मिशन की शुरुआत की। 23 जनवरी को वह लद्दाख के अंतिम गांव रुमसे के लिए निकलीं और 24 जनवरी को रुमसे मे रही। इसके बाद वह 4900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट यूटी कांगड़ी के बेस कैंप पहुंचीं। 29 जनवरी की सुबह मौसम खराब होने के बावजूद सुबह साढ़े 6 बजे शीतल ने चढ़ाई शुरू की। करीब सात घंटे की चढ़ाई के बाद दोपहर डेढ़ बजे वह पहाड़ की चोटी पर पहुंची।

बताया अगला मिशन

बता दें कि साहसिक खेल के सबसे बड़े पुरस्कार तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित शीतल दुनिया की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही हैं।  जिन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए है। अब शीतल की कोशिश 8000 मीटर की ऊंचाई वाले छह पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहराने की है।