पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां खेतभराड़ पोस्ट बांसबगड़ तेजम निवासी चार माह के मासूम चिराग को हार्ट संबंधी परेशानी है। बच्चे के परिजनों ने पिछले पांच माह से उत्तराखंड के अस्पतालों में चक्कर कांटे।
दिल्ली एम्स में भर्ती चिराग-
जिसके बाद बच्चे को दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया है। यहां चिराग के हार्ट का इलाज चल रहा है। पारिवारिक स्थिति सही न होने के कारण परिजनों को रहने, खाने और दवाओं को खरीदने के साथ ही कई अन्य दिक्कतें आ रहीं हैं। परिजनों ने लोगों से उपचार में सहयोग की अपील की है।
मदद की अपील-
जिस पर परिजनों ने लोगों से एसबीआई के बैंक खाता संख्या 34785596039, आईएफएससी कोड एसबीआईएन0007657 पर आर्थिक सहायता देने की अपील की है।