पिथौरागढ़: मूनाकोट में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, विभिन्न समस्याओं का किया गया समाधान

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है । यहां मूनाकोट में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया।  इस दौरान लोगों को विधिक अधिकारों व वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, किसान पेंशन, पॉक्सो एक्ट, भरण पोषण, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार सहित अन्य कानूनों व योजनाओं की जानकारी दी गई।

समस्याओं का किया गया समाधान

मूनाकोट में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर का शुभारंभ अपर जिला जज पंकज तोमर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विभा यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कपिल कुमार त्यागी, सीनियर सिविल जज बीनू गुलयानी, सिविल जज पूनम टोडी, बार एसोसिएशन  के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट ने दीप जलाकर किया। इस दौरान लोगों को विधिक अधिकारों व वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, किसान पेंशन, पॉक्सो एक्ट, भरण पोषण, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार सहित अन्य कानूनों व योजनाओं की जानकारी दी गई। राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, पशु पालन, पर्यटन सहित अन्य विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान किया।

इस दौरान मौजूद रहे

इस दौरान सहायक वन संरक्षक ज्वाला प्रसाद, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी मूनाकोट रमेश चंद्र पाण्डेय, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी दलीप कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ.लाल सिंह सामंत सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।