पिथौरागढ़: मुनस्यारी-तेजम होकरा मार्ग में हुआ बड़ा सड़क हादसा, बोलेरो में सवार 11 में से 10 लोगों की मौत की पुष्टि

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र से एक दुःखद खबर सामने आई है। तहसील तेजम के ग्राम होकरा में आज सुबह 8 बजे के लगभग एक बोलेरो जीप संख्या यूके 02 TA/ 0845 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें प्रशासन द्वारा 10 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग बताए जा रहे हैं। गुरुवार को बागेश्वर जिले के शामा क्षेत्र के रहने वाले लोग पिथौरागढ़ जिले में स्थित होकरा मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है होकरा के समीप रोड के चौड़ीकरण कम होने व खराब हालात के कारण बोलेरो जीप होकरा गोदाम के नजदीक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो के गहरी खाई में जा गिरी।

600 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो जीप

स्थानीय लोगों ने बताया की लगभग 600 मीटर दूर बोलरो जीप खाई में पहुंची है। उन्होंने बताया कि 10 लोगों के शव चट्टानों में से निकाले जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने प्रशासन को जानकारी दी। सूचना मिलने पर नाचनी थाने के थानाध्यक्ष चन्दन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गहरी खाई से मृतकों और घायलों को निकालकर 108 एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

सीएम धामी ने प्रशासन से हादसे में प्रभावित व उनके परिजनों के लिए हर संभव मदद के दिए आदेश

विधायक हरीश धामी ने मामले की जानकारी डीएम को दी है।उन्होंने हादसे में दुःख प्रकट किया है। धामी ने प्रशासन से हादसे में प्रभावित व उनके परिजनों की मदद करने को कहा है।